IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश ने बाधा डाल दी। बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। उस समय भारतीय टीम 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना चुकी थी।
क्रीज पर विराट कोहली 29 रन और कप्तान शुभमन गिल 17 रन बनाकर मौजूद थे। वहीं, भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पारी के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
भारत को मुकाबला अपने नाम करने के लिए अभी 132 रनों की जरूरत है।
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही और उसकी पूरी पारी 40.2 ओवर में 185 रनों पर सिमट गई। अब बारिश के कारण मैच का आगे का खेल मौसम साफ होने पर ही शुरू हो सकेगा।