Bharat Biotech: जैव प्रौद्योगिकी कंपनी भारत बायोटेक ने मलेरिया के टीके ‘मॉस्किवैक’ (आरटीएस, एस/एएस01) की कीमत में करीब 40 प्रतिशत की कटौती की शुक्रवार को घोषणा की।
भारत बायोटेक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि इस कदम से 10 लाख और बच्चों को सुरक्षा देने में मदद मिलेगी और पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर की बचत होगी।
हैदराबाद स्थित जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा, ‘‘यूनिसेफ की ओर से किए गए समझौते और गावी से मिले वित्तीय समर्थन के तहत टीके की कीमत करीब 40 प्रतिशत घटाई जाएगी।’’ ‘वैक्सीन एलायंस’ गावी वर्ष 2000 में स्थापित एक वैश्विक सार्वजनिक-निजी भागीदारी है।
इसका उद्देश्य दुनिया के सबसे कम आय वाले देशों में बच्चों को जीवनरक्षक टीके उपलब्ध कराना है।
कंपनी ने कहा, ‘‘जीएसके द्वारा विकसित आरटीएस, एस/एएस01 दुनिया का पहला मलेरिया टीका है और अब इसे भारत बायोटेक ‘मॉस्किवैक’ ब्रांड नाम बना रही है।’’
कंपनी ने कहा कि इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि हर मिनट मलेरिया से एक बच्चे की मौत होती है।