Salman Khan: सलमान खान ने फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘जय हिंद’ का लिरिकल वीडियो किया शेयर

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के गाने ‘जय हिंद’ का लिरिकल वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, “अपनी मातृभूमि के प्रति प्यार, सम्मान और देशभक्ति दिखाने के लिए साल के 365 दिनों में से सिर्फ दो दिन काफी नहीं हैं। ये भावना पूरे साल बनी रहनी चाहिए, बॉस\! पेश है आपके लिए ‘जय हिंद’ का लिरिकल वीडियो।”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगा। अगर नहीं आता, तो हिमेश और स्टेबिन के इंस्टाग्राम या एक्स हैंडल पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दे देना।”

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ एक हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *