Cricket: न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज की भारतीय टीम में वापसी हुई है तो वहीं नियमित कप्तान शुभमन गिल के टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान देने के कारण श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।
आकाश दीप हाल ही में पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबरकर मैदान पर लौटे हैं। उन्होंने पिछली बार 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेला था, जहां उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। कंबोज को इंग्लैंड में टेस्ट पदार्पण के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। दोनों तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला से पहले तीन बहुदिवसीय मुकाबलों में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा हैं। भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वे न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
हाल के दिनों में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। बाएं पसली की चोट से उबर रहे ऋषभ पंत को फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड दौरे पर केवल टेस्ट शृंखला में खेलेंगे, श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे मैचों में कप्तानी करेंगे, कुमार कुशाग्र को पहली बार टीम में जगह मिली।
नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज से पहले अपना पूरा ध्यान रेड-बॉल क्रिकेट (टेस्ट क्रिकेट) पर लगाएंगे। टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी, जबकि इससे पहले चार नवंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी, तीसरे वनडे के बाद केएल राहुल भी रेड-बॉल क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। तिलक वर्मा, जिन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2025 में 50 ओवर का क्रिकेट खेला था, की वनडे टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है; उन्हें आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में जगह मिली है। अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को वनडे टीम से बाहर रखा गया है, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत कुल पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।
पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
भारत की टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।