Dehradun: देहरादून में 181 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, बन्नू बिरादरी का 79वां दशहरा उत्सव तैयार

Dehradun:  देहरादून के परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी की ओर से 79वें दशहरा उत्सव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान दशहरा कमेटी ने कार्यक्रम की तैयारियों और मुख्य आकर्षणों की जानकारी दी। इस बार दशहरा उत्सव में 181 फीट ऊंचा रावण और 70-70 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रावण का पुतला लगभग 60 फीट अधिक ऊंचा होगा।

दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख नागपाल ने बताया कि उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से बातचीत हो चुकी है।बन्नू बिरादरी का 79वां दशहरा उत्सव 20 अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत गोपीनाथ मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा से होगी। शाम 5 बजे लंका दहन और शाम 6 बजकर 5 मिनट पर रावण दहन किया जाएगा।

इस बार 181 फीट ऊंचा रावण, जबकि 70-70 फीट ऊंचे कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लंका को भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास और मेयर सौरभ थपलियाल के शामिल होने की जानकारी दी गई है।आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *