Nainital: उत्तराखंड के रामनगर में मौजूद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन के दरवाजे मानसून के बाद गुरुवार सुबह फिर से खोल दिए गए। इस दौरान पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इनमें ऐसे पर्यटक भी शामिल हैं जो दशकों से यहां आ रहे हैं और वे भी जो पहली बार यहां घूमने आए हैं। लेकिन सभी का उत्साह एक जैसा था। हर कोई अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, ताकि वो जंगल में प्रवेश कर सके।
उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को लागू कर दिया गया है, जिसके तहत पार्क के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन सफारी पूरी तरह बुक थीं और उन्हें उम्मीद है कि सर्दियों में पार्क में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आएंगे।