Drishyam: अपराध पर आधारित और अजय देवगन अभिनीत थ्रिलर फ्रेंचाइजी की अंतिम कड़ी ‘‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड की शुरुआत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ये फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है। ये शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे ज्यादातर सकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं।
इस फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौटे हैं और एक बार फिर उन्हें कानून के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेलते हुए दिखाया गया है। फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही और इसने सिर्फ चार दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
फिल्म के मेकर्स ने एक बयान में कहा, ” ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और कुल 409.43 करोड़ रुपये की कमाई की है! आठवें दिन (शुक्रवार) 24.86 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है और इसने 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली है।”
फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रेया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत भी हैं।