Durga Puja: इस साल दुर्गा पूजा उत्सव में, सिलीगुड़ी का एक पंडाल बंगाल की मिट्टी की कला की समृद्ध परंपराओं और उन कारीगरों के हुनर जश्न मना रहा है जो साधारण मिट्टी को कलाकृतियों में ढाल देते हैं। अपने 57वें साल में, हैदर पाड़ा स्पोर्टिंग क्लब ने “बांग्ला माथिर बांग्ला शिल्पो” थीम चुनी है, जिसका मतलब है बंगाल की मिट्टी और उसकी कला।
पंडाल के बीचों-बीच मिट्टी के दो बड़े घड़े हैं, जिन पर काम करते हुए कुम्हारों और कंधे पर डंडे से अपनी कलाकृतियां ले जाते कारीगरों के दृश्य बने हैं। ये कलाकृति राज्य की सदियों पुरानी मिट्टी के बर्तन बनाने और टेराकोटा की परंपराओं से लोगों को रूबरू कराता है।
इस थीम का मकसद मिट्टी की मूर्ति बनाने की गुम होती कला में फिर से दिलचस्पी जगाना और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना भी है।
जैसे-जैसे दुर्गा पूजा उत्सव नजदीक आ रहा है, यह पंडाल दिखाता है कि यह त्योहार सिर्फ भक्ति और जश्न से कहीं बढ़कर है। यह पारंपरिक कलाओं को संजोने और उन कारीगरों को सम्मान देने का भी एक मौका है जो इन सदियों पुरानी कलाओं को जिंदा रखे हुए हैं।