Uttarakhand: उत्तराखंड के कई इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश, बारिश की कमी का अनुमान

Uttarakhand: उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह ओले गिरने और तेज हवा चलने के साथ मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा। आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवा चलने की पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। वहीं शनिवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है।

देहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि इसके बाद बारिश से जुड़ी गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।

आईएमडी का अनुमान है कि 10 अक्टूबर के बाद बारिश कम हो जाएगी और कुछ जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 11 अक्टूबर के बाद की अवधि के लिए मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *