Congress: शैलजा की चिट्ठी, रावत की यात्रा… कांग्रेस में सियासी घमासान

Congress: उत्तराखंड कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर संगठनात्मक समन्वय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने एक अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखकर उनकी प्रस्तावित यात्रा को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया था। शैलजा ने चुनाव से पहले पार्टी में एकजुटता की जरूरत बताते हुए कहा था कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी और नेतृत्व से चर्चा के बाद ही होने चाहिए।

लेकिन शैलजा की आपत्ति के बाद भी हरीश रावत ने अपनी ‘धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा’ जारी रखी। जसपुर से शुरू हुई यात्रा काशीपुर, रामनगर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान कई जगह रावत का जोरदार स्वागत हुआ और कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता भी उनके साथ नजर आए।

वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने गुटबाजी और अन्य आरोपों को साफ इनकार करते हुए कहा की हरीश रावत पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कुमारी शैलजा के आदेश की अवहेलना नहीं की है और न ही किसी विधायक ने हरीश रावत का साथ देकर कुमारी शैलजा की अवहेलना की, सभी नेता कांग्रेस के पंजे के निशान के नीचे कार्यक्रम कर रहे हैं पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *