Cricket: शेफाली और दीप्ति बनीं उप कप्तान, जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

Cricket: शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया। दोनों नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में टीम की उपकप्तान होंगी। भारतीय टीम के नेतृत्व समूह में यह बदलाव हरमनप्रीत कौर के तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटने के फैसले के बाद हुआ है।

हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की घोषणा करते हुए खिलाड़ी के रूप में खेलना जारी रखने की बात कही थी और उन्हें जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए टी20 और एकदिवसीय दोनों टीम में शामिल किया गया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैच की टी20 श्रृंखला रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेली जाएगी।

तीन मैच की वनडे श्रृंखला वडोदरा में 23, 25 और 28 अक्टूबर को होगी। टी20 टीम में प्रतिका रावल को जगह नहीं मिली है जबकि निक्की प्रसाद, मीनू मणि, अनुष्का शर्मा और जिंतिमणि कलिता को शामिल किया गया है। इन चारों ने हाल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ सीमित ओवर और बहु दिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लिया था। एकदिवसीय टीम में रावल और हरलीन देओल मध्यक्रम में होंगी।

वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स को टीम से बाहर रखा गया है। वह महिला टी20 एशिया कप और एशियाई खेलों में भी नहीं खेल सकी थीं और अगस्त की शुरुआत में पैर की मांसपेशियों में चोट लगने के बाद अब भी टीम से बाहर हैं। वनडे टीम में वैष्णवी शर्मा को भी शामिल किया गया है जिन्होंने हाल में ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के खिलाफ छह विकेट लिए थे। तेजल हसबनिस और सयाली सतघरे को भी टीम में जगह मिली है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम:

स्मृति मंधाना (कप्तान)

शेफाली वर्मा, निक्की प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमणि कलिता, मीनू मणि।

एकदिवसीय टीम:

स्मृति मंधाना (कप्तान)

शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *