Rahul Gandhi: संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक निकाले गए इंडिया गठबंधन के मार्च में उस समय काफी नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने कुछ अन्य समर्थकों के साथ चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचने के प्रयास में आकाशवाणी भवन परिसर में घुस गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं और अन्य सांसदों को नीति आयोग कार्यालय के पास संसद स्ट्रीट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। आगे बढ़ने से रोके जाने पर वे विरोध में सड़क पर बैठ गए। कुछ ही देर में राहुल गांधी और टीएमसी के अभिषेक बनर्जी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए, जबकि प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए एक बस में बिठाया गया।
हालांकि, उन्हें जल्द ही बस से उतरते और आकाशवाणी गेट पर अपने भाई के साथ देखा गया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा स्वागत द्वार से आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर गए। बाद में उन्हें एक पेड़ के नीचे बैठे देखा गया।
क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी विपक्षी सदस्यों को वहां से हटाने का प्रयास किया।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों को ज्ञानेश कुमार को आरएसएस के गणवेश में दिखाया गया और कई तरह की नारेबाजी भी की राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “ज्ञानेश, हो गया भाई। अब इस्तीफा देने का समय आ गया है”