Delhi MCD: पुरानी-टूटी हुई मूर्तियों, पूजा के सामानों के विसर्जन के लिए बने कलेक्शन प्वाइंट

Delhi MCD: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने घरों से निकलने वाली क्षतिग्रस्त मूर्तियों और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री के उचित संग्रह व निस्तारण के लिए राजधानी के सभी 250 वार्डों में समर्पित संग्रह केंद्र स्थापित किए हैं।

इस पहल का उद्देश्य लोगों को धार्मिक सामग्री के सम्मानजनक और व्यवस्थित निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराना है। नागरिक अपने घरों में रखी क्षतिग्रस्त या उपयोग में नहीं आने वाली मूर्तियों के साथ पूजा सामग्री को इन निर्धारित संग्रह केंद्रों पर जमा कर सकेंगे।

MCD की इस व्यवस्था से धार्मिक सामग्री को खुले स्थानों, सड़कों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर फेंके जाने से रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे शहर में स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त मूर्तियों और पूजा सामग्री को इधर-उधर न फेंकें तथा निर्धारित संग्रह केंद्रों का उपयोग करें। इस व्यवस्था के जरिए धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री के व्यवस्थित प्रबंधन के साथ-साथ दिल्ली को स्वच्छ रखने में भी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *