Uttarakhand: हरदा की यात्रा और सैलजा की चिट्ठी, सियासी हलचल हुई तेज

Uttarakhand: उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद व जनसंवाद यात्रा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को पत्र भेजकर उनकी यात्रा को लेकर आपत्ति जताई है। सैलजा ने कहा कि यात्रा को लेकर न तो उनसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से चर्चा की गई। साथ ही चुनाव से पहले पार्टी में एकजुट होकर काम करने की जरूरत बताते हुए समानांतर कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया।

हालांकि, सैलजा के पत्र के बावजूद हरीश रावत ने 5 अक्टूबर को जसपुर से हल्द्वानी तक अपनी धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा जारी रखने का ऐलान किया। रावत ने कहा कि उत्तराखंड के स्वाभिमान के लिए उनका संकल्प मजबूत है और अब यात्रा रुकने वाली नहीं है।

इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने हरीश रावत को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और योगदान को पार्टी में पूरा महत्व दिया जाता है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि हरीश रावत का यह व्यक्तिगत कार्यक्रम है, पार्टी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं। लेकिन तस्वीर यह भी है कि रावत की यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

अब सवाल यही है कि एक तरफ प्रदेश प्रभारी का पत्र और दूसरी तरफ हरीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *