Ukraine: यूक्रेन के सूमी में रूसी हमले में भारतीय स्वामित्व वाले एक दवा गोदाम के 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेेलेंस्की ने रविवार को हमले में मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा, “आज सुबह, रूसियों ने एक बार फिर कीव में एक पुल पर ड्रोन से हमला किया। उन्होंने सूमी में एक साधारण दवा गोदाम पर ड्रोन से हमला किया। दुखद रूप से, एक व्यक्ति की मौत हो गई। मैं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
भारत में यूक्रेनी दूतावास ने दवा कारखाने की पहचान भारतीय स्वामित्व वाले के रूप में की। यूक्रेनी दूतावास ने कहा, “हमलावर को इस बात की परवाह नहीं है कि यह कोई सैन्य लक्ष्य नहीं है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि यह एक दवा कारखाना है जो अत्यंत आवश्यक दवाएं बना रहा है।”
कुसुम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में हमले की पुष्टि की और ‘रूसी आक्रामकता’ की निंदा की, यह भी कहा कि प्रारंभिक क्षति का अनुमान 50 मिलियन डॉलर के करीब है।
ये हमला रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यह कहने के कुछ दिनों बाद हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास संघर्ष का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए “अच्छे विचार” हैं।