Israel: इजराइल के प्रधानमंत्री ने विमान हादसा टालने का श्रेय इजराइली नलसाज (प्लंबर) को दिया

Israel: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान के कॉकपिट में हुई लड़ाई के बाद, एक इजराइली नलसाज (प्लंबर) ने हादसे को टालने में मदद की। नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज के ब्रॉडकास्टर शॉन हैनिटी से कहा, “प्लंबर, भारतीय पायलट और मदद करने वाले लोगों ने बहादुरी दिखाई। उन्होंने एक ऐसी दुर्घटना को रोका जो बहुत बड़ी हो सकती थी।”

Flightradar24 वेबसाइट के अनुसार, नेतन्याहू ने उड़ान के दौरान फ्लाईदुबई के विमान पर नियंत्रण पाने के लिए हुए संघर्ष का जिक्र किया, जब विमान एक मिनट के भीतर 17,000 फीट नीचे गिर गया था। नेतन्याहू के ऑफिस द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें तेल अवीव एयरपोर्ट पर यात्रियों से मिलते और खून से सनी शर्ट पहने एक व्यक्ति को गले लगाते हुए देखा जा सकता है।

नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्लंबर “कॉकपिट में घुसने में कामयाब रहा, उसने हमलावर को पीछे से पकड़ा, पायलट की सीट पर बैठा और स्टिक को पीछे खींचा”, जबकि विमान में मौजूद अन्य लोगों ने हमलावर को काबू में कर लिया। इजराइली पीएम ने कहा, “जान बचाने के लिए उसने समझदारी और बहादुरी से काम लिया।” नेतन्याहू ने कहा कि इस घटना के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है और अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह घटना ईरान या किसी अन्य पक्ष से जुड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *