Jai Ambe Bol: ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गरबा सॉन्ग “जय अंबे बोल” हुआ रिलीज

Jai Ambe Bol: इस नवरात्रि पर सिंगर हिमेश रेशमिया एक नया गरबा सॉन्ग लेकर आए हैं। सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना दर्शकों का दिल जीत रहा है। त्योहारों के मौसम से पहले रिलीज किया गया यह गाना हिमेश के म्यूजिक करियर का पहला गरबा गाना है।

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पर फिल्माया गया ‘जय अंबे बोल’ गाना गरबा सेलिब्रेशन के उत्साह बढ़ाता नजर आ रहा है। गाने को श्रेया घोषाल और हिमेश रेशमिया ने आवाज दी है। मयूर पुरी की कलम से निकले इस गाने को हिमेश ने अपना म्यूजिक देकर खास बना दिया है।

‘ये प्रेम मोल लिया’ का यह गाना टाइटल ट्रैक के रिलीज होने के बाद आया है। उस गाने ने दर्शकों को फिल्म की प्यार, परिवार और सेलिब्रेशन वाली इमोशनल दुनिया से परिचित कराया था। बता दें कि 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहा है। ऐसे में इस गाने ने त्योहार से पहले दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। दिलचस्प बात यह है कि श्रेया घोषाल की आवाज गाने के उत्सव वाले माहौल को और बढ़ा देती है। इसके अलावा हिमेश का संगीत सुनने वालों को गरबा फ्लोर पर थिरकने के लिए मजबूर करता है।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *