अल्मोड़ा: सल्ट के घूसखोर कानूनगो को डीएम ने किया निलंबित

हिमांशु लटवाल

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह ने अल्मोडा जिले के विकास सल्ट तहसील में कार्यरत रिश्वतखोर रजिस्ट्रार कानूनगो पर बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आरोपी कानूनगो रजिस्टार अब्दुल हबीब को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बता दें कि बीते 28 सितंबर को विजिलेंस कुमाऊं की टीम ने सल्ट तहसील में अपना जाल बिछाकर आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हबीब को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा था। धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988, संशोधन 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने घूसखोर कानूनगो अब्दुल हबीब को उत्तराचंल सरकारी सेवा अनुशासन एवं अपील, नियमावली, 2003 संशोधित, 2010 के नियम 4 के तहत कार्रवाई कर तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *