BRICS Summit: सात साल बाद भारत यात्रा पर शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों के लिए इसके क्या मायने हैं

BRICS Summit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। ये सात साल बाद उनका भारत दौरा है। उनके दौरे को भारत चीन संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी।

2020 में लद्दाख में हुए गतिरोध के बाद शी का दौरा-

शी जिनपिंग का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और चीन अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 2020 में पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव के बाद रिश्तों में खटास आ गई थी। अब दोनों देश बातचीत के जरिए संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

जिनपिंग ने 2019 में किया था भारत का दौरा-

इससे पहले साल 2019 में शी जिनपिंग चेन्नई के पास मामल्लापुरम में हुई एक अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए भारत आए थे।

डोभाल और वांग यी के बीच वार्ता हुई-

शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले पिछले महीने बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बातचीत हुई थी।
इस बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

क्यों खास है बैठक-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक से भारत और चीन के रिश्तों को लेकर आगे की दिशा साफ हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *