Cricket: भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल हर्षित राणा की जगह मौका मिला है। हर्षित हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड दौरे पर खेला था। बीसीसीआई ने गुरुवार को टीम में इस बदलाव की पुष्टि की।
बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि सात सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्हें ‘रेक्टस फेमोरिस’ में खिंचाव आ गया, जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा है। विदर्भ के 27 वर्षीय ठाकुर ने हाल ही में जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना टी20I डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैच खेले और चार विकेट लिए। वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7. 04 की इकॉनॉमी से 81 विकेट चटकाये।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला 13 सितंबर से शुरू होगी। इसके बाद भारतीय टीम जापान से 22 सितंबर को एक मैच खेलेगी ।
अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।