Mumbai: मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान रेलवे ने कोंकण के लिए 350 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की

Mumbai: महाराष्ट्र में हजारों परिवारों के लिए गणपति उत्सव का मतलब है अपने पैतृक स्थानों की यात्रा करना। त्योहार नजदीक आने के साथ ट्रेन यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कोंकण जाते हैं। इस तटीय इलाके में हजारों लोगों के पैतृक गांव हैं।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस साल 350 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये कोंकण क्षेत्र और पड़ोसी गोवा में अलग-अलग जगहों पर यात्रियों को पहुंचाएंगी।

स्पेशल ट्रेन सेवाओं की मांग पहले से ज्यादा है। बड़ी संख्या में यात्री गणेश चतुर्थी मनाने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है। भीड़ को देखते हुए और श्रद्धालुओं को त्योहार से पहले समय पर उनके घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें 11 सितंबर से चलाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *