Karan Johar: करण जौहर ने अपने पिता की जयंती पर उन्हें याद किया, बोले- “वो मेरे सबसे बड़े फैन थे”

Karan Johar:  फिल्ममेकर करण जौहर बताते हैं कि उनके दिवंगत पिता प्रोड्यूसर यश जौहर ने एक बार उनसे घुड़सवारी सीखने और हीरो बनने के लिए कहा था लेकिन उनकी मां हीरू जौहर ने तुरंत इस सुझाव को खारिज कर दिया था। अपने पिता की जयंती पर ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ के डायरेक्टर ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी और याद किया कि कैसे उनके पिता हमेशा उनका हौसला बढ़ाते थे।

करण जौहर ने अपनी पहली डिजाइनर जैकेट- बरबेरी कोट – खरीदने के बाद की बातचीत को याद करते हुए बताया कि उनके पिता उसे देखकर हैरान रह गए और पूछा कि ये क्या है। “मैंने गर्व के साथ कहा – जैसे मैंने बॉन्ड स्ट्रीट ही जीत ली हो – ‘पापा, ये बरबेरी है!’ उन्होंने पंजाबी अंदाज में गहरी सांस ली और कहा, ‘बेटा, ये बरबेरी नहीं… बहुत बुरी है…’ मैं टूट गया था और फिर तुरंत ही जोर से हंस पड़ा! मेरे पिता ऐसे ही थे – जमीन से जुड़े, सादे और बहुत ही मजाकिया…”

फिल्ममेकर ने कहा कि जब भी उनके पिता उनकी बहुत ज्यादा तारीफ करते थे, तो उनकी मां उन्हें असलियत का एहसास कराती थीं।

करण जौहर ने पोस्ट में कहा, “क्या आप मुझे जुहू बीच पर घुड़सवारी करते हुए सोच सकते हैं??? या मेनस्ट्रीम हीरो बनते हुए??? जब भी पिता जी मुझे ‘राजा बेटा’ समझकर बढ़ा-चढ़ाकर बातें करते, तो मां हमेशा मुझे अलग ले जातीं और जमीन पर वापस लातीं। वो कहती थीं, ‘बेटा, तुम कैमरे के सामने नहीं आ सकते और घुड़सवारी तो बिल्कुल नहीं कर सकते’।”

इसके बाद 54 साल के करण जौहर ने अपने दिवंगत पिता और प्रोड्यूसर यश जौहर को उनके मूल्यों और दयालुता के लिए याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *