Heavy rain: भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआई के कई इलाकों में जन-जीवन थम सा गया। कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की वजह से पूरे इलाके में आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। महिपालपुर में, गुरुग्राम को दिल्ली हवाई अड्डे से जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरने से काफ़ी दिक्कतें हुईं। सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया।
पानी से भरे इसी रास्ते से गुजर रही एक डीटीसी बस खराब हो गई, जिससे उसमें सवार करीब 40 से 45 यात्री फंस गए। सड़क पर बारिश का पानी जमा होता रहा, इसलिए पानी से भरे हिस्से को खाली करने और यातायात की आवाजाही बहाल करने के लिए पंप लगाए गए।
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी महेश ने कहा कि महीपालपुर में पानी भरा हुआ है और हम पंपों की मदद से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि पानी निकालने का प्रयास सफल रहेगा दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी साइबर सिटी, शंकर चौक और शीतला माता रोड जैसे कई व्यस्त इलाकों में भारी जलभराव की समस्या देखी गई।
पानी भरने की वजह से मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे भारी बारिश के दौरान आने-जाने वालों की मुश्किलें और बढ़ गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में और भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसलिए इस इलाके में और ज्यादा जलभराव और ट्रैफिक में रुकावट का खतरा बना हुआ है।