Ranji Trophy: शार्दुल ठाकुर की जगह सिद्धेष लाड बने मुंबई के रणजी कप्तान

Ranji Trophy: मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है। ठाकुर को कार्यभार प्रबंधन के तहत इस पद से हटाया गया।

ठाकुर ने 2025-26 सत्र के लिए अजिंक्य रहाणे की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली थी, जिसमें 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी। रणजी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर को होगी और मुंबई की टीम अपने पहले मैच में चंडीगढ़ से भिड़ेगी।

मुंबई क्रिकेट संघ्र (एमसीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने लाड की नियुक्ति की पुष्टि की है। 34 वर्षीय लाड बीच में मुंबई को छोड़कर गोवा चले गए थे।

उन्होंने एक साल की ‘कूल ऑफ’ अवधि पूरी करने के बाद 2024-25 में मुंबई की टीम में वापसी की थी। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने आठ मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *