Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर बनी ब्लॉकबस्टर

Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने बहुत धीमी शुरुआत की। पहले हफ्ते सुस्त शुरुआत करने के बाद दूसरे हफ्ते में यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई। फिर तीसरे और चौथे हफ्ते इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंका दिया है।

‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रुपये से शुरुआत की थी और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 45.92 करोड़ रुपये हो गया है। खबरों के मुताबिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बजट दो करोड़ रुपये है। इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 53.43 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में कुल नेट कलेक्शन 45.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह से फिल्म ने बजट का कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया है। अब यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म में महाराज जी के किरदार में अभिनेता शोभिनाव सत्या नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में विहान शेज, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा समेत कई और कलाकार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *