Daayra: करीना कपूर ने खाकी वर्दी पहनी है। अपराध का एक मामला है। जांच जारी है। खाकी में ही पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए हैं। अपराध का वही मामला उनके भी सामने है और जांच जारी है। मगर, दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। एक ही विभाग और मामले की जांच का एक ही लक्ष्य। आज जारी हुए ‘दायरा’ के ट्रेलर में कुछ यही नजर आया है। फिल्म में करीना कपूर को डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं, पृथ्वीराज को डीसीपी रमन कुमार के रूप में।