Nepal: भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को राहत सामग्री भेजी

Nepal: भारत ने अचानक आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए सैन्य परिवहन विमान से राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी, पड़ोसी देश में 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी गई थी। भारतीय वायु सेना का C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट गुरुवार को नेपाल के लिए लगभग 37.5 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ। इस खेप में दवाएं, खाने के पैकेट, जनरेटर और दूसरे जरूरी सामान शामिल हैं।

ग्रुप कैप्टन जय गणेश ने बताया कि  “अभी आप मेरे पीछे C-17 ग्लोबमास्टर देख सकते हैं जिसमें सामान लोड किया जा रहा है। इस एयरक्राफ्ट में हम लगभग 37 टन लोड ले जाने की उम्मीद कर रहे हैं, जिसमें एनडीआरएफ का लगभग 27 टन सामान शामिल है – जैसे मच्छरदानी, रोजमर्रा की जिंदगी के लिए जरूरी सामान, डिग्निटी किट, तिरपाल और ऐसी ही दूसरी चीजें जो रोजाना के जीवन और जीवित रहने में मदद करेंगी। इसके अलावा, हम दवाओं की एक पूरी खेप भी भेज रहे हैं, जो लगभग 12 से 15 टन है और इसे भी साथ ले जाया जाएगा, साथ ही खाने-पीने का सामान और पानी भी, जो बुनियादी जरूरतें हैं। इसलिए हम इस एयरक्राफ्ट को समय पर रवाना कर पाएंगे और पड़ोस में आई किसी भी आपदा के लिए समय पर मदद पहुंचा पाएंगे।”

नेपाल इस वक्त तिब्बत सीमा के पास अचानक आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है, आई इस बाढ़ में करीब 165 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से अगले कुछ दिनों में और राहत सामग्री भेजी जा सकती है। राहत सामग्री की पहली खेप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष बालेंद्र शाह के बीच हुई बातचीत के कुछ ही घंटों बाद भेजी गई थी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मानवीय मदद का भरोसा दिलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *