America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई अभी भी जिंदा हैं। मोतजाबा खामेनेई को तब सर्वोच्च नेता बनाया गया था जब उनके पिता, अयातुल्ला अली खामेनेई, 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल की बमबारी के शुरुआती पलों में मारे गए थे।
मोजतबा खामेनेई भी इन हमलों में बुरी तरह घायल हो गए थे और तब से वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि मोजतबा खामेनेई “बहुत गंभीर रूप से घायल” हैं, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है।
उन्होंने कंजर्वेटिव अमेरिकी होस्ट ग्लेन बेक से कहा, “अगर ऐसा है, तो वे बहुत अच्छा नाटक कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि ईरानी अधिकारी “हर समय उनसे बात करने” का जिक्र करते हैं, “ताकि चीजों पर अंतिम मंजूरी ली जा सके”।