Jaipur: हवामहल विधानसभा में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, आगामी नगर निगम चुनावों के लिए बजाया चुनावी बिगुल

Jaipur:  प्रेम गार्डन, जोरावर सिंह गेट, आमेर रोड पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। इस दौरान चुनावी तैयारियों को गति देने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और “बूथ जीता, चुनाव जीता” के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बारिश के बावजूद सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिकूल मौसम में भी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने संगठन के प्रति उनके समर्पण और चुनावी तैयारियों को लेकर उत्साह को प्रदर्शित किया।

Jaipur

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, प्रभावी जनसंपर्क स्थापित करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करने का मार्गदर्शन दिया गया। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के साथ भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस दौरान केंद्र और राजस्थान सरकार के विकासोन्मुख विजन, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

Jaipur

कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, जयपुर शहर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, सह प्रभारी जयपुर शहर राजेंद्र पराणा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज, जयपुर शहर उपाध्यक्ष सुरेश गुर्जर, पोंड्रिक मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी और शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jaipur

सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया।

सम्मेलन में बारिश के बीच उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसमूह और उनका उत्साह भाजपा की आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों की गंभीरता को दर्शाता रहा। कार्यकर्ताओं ने “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मंत्र के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *