Jaipur: जयपुर के हाथोज धाम में ‘विशाल झूला महोत्सव’, भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर

Jaipur: हाथोज धाम के दक्षिणमुखी बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में श्याम युवा संघ परिवार (रजि.) औंडा महादेव, जयपुर के तत्वावधान में ‘विशाल झूला महोत्सव’ का आयोजन हाथोज धाम के पीठाधीश्वर व हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के सान्निध्य में श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि हरित पर्यावरण की भावना को ध्यान में रखते हुए भगवान के झूले को आकर्षक रूप से सजाया गया। विविध रंगों के पुष्पों से मनोहर झांकी सजाई गई, जिसने मंदिर परिसर की आध्यात्मिक व भक्तिमय छटा को और भी मनोरम बना दिया।

Jaipur

महोत्सव में महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान समस्त श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

महोत्सव के दौरान हाथोज धाम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा। आयोजन ने श्रद्धालुओं को सनातन परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक धार्मिक उत्सव से जुड़ने का संदेश दिया।

 

Jaipur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *