Raksha Bandhan: भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम-मध्य रेलवे ने किए खास इंतजाम, 47 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर लाखों लोग अपने घर लौट रहे हैं और भारतीय रेलवे भी उनकी जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा है। जबलपुर में त्योहार की भीड़ की वजह से कई अहम रूटों पर प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है।

यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और उन्हें त्योहार के लिए समय पर घर पहुंचाने में मदद करने के लिए, पश्चिम मध्य रेलवे ने पांच रूटों पर 47 स्पेशल ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया है। पहली सेवा 22 अगस्त को शुरू होगी, जबकि आखिरी सेवा 31 अगस्त को चलेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे सीपीआरओ मधुर वर्मा ने बताया कि  “लगभग हम उम्मीद कर रहे हैं कि रक्षाबंधन पर हर बार की तरह इस बार भी रश काफी रहेगा और कुछ स्टेशन पर वेटिंग देखकर भी समझ भी आने लगा है, तो जो हमारे पास में ऐसे ओडी पेयर्स हैं, जहां पर ज्यादा यात्रियों को आवश्यकता पड़ती हैं वहां के लिए विशेष सर्विसज मध्य रेल ने प्लान की है। इसमें पांच तरह की सर्विस है जैसे रीवा से भोपाल, जबलपुर से दिल्ली के लिए इसके अलावा कोटा से निजामुद्दीन, सोगरिया से मथुरा और सोगरिया से जबलपुर। इन पांच रूट पर कुल मिलाकर 47 सर्विसेज रेलवे ने प्लान की है और जैसा की हम लोग चर्चा कर रहे थे हर गाड़ी 15 से दो हजार लोग ट्रैवल करते हैं जो कि हमें अनुमानित है, तो लगभग 70 हजार से एक लाख यात्रियों की एडिशनल हम केटर कर पाएंगे। ये सर्विस जो हमारी 22 तारीख से प्लान की हुई है। और अंतिम ट्रेन 31 तारीख तक प्लान है अलग-अलग फ्रीक्वेंसी के हिसाब से।”

रक्षाबंधन का समय त्योहारों के दौरान यात्रा के लिए सबसे व्यस्त समय में से एक होता है। इन स्पेशल ट्रेनों का मकसद उन लोगों के लिए यात्रा का एक सुविधाजनक और बहुत जरूरी विकल्प देना है, जो त्योहार मनाने के लिए अपने परिवार और प्रियजनों के पास घर लौट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *