Amarnath Yatra: बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए राजौरी पहुंचा सबसे बड़ा जत्था

Amarnath Yatra:  बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के मौजूदा सीजन में जम्मू से श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जत्था राजौरी पहुंचा और फिर पुंछ के लिए रवाना हो गए। जम्मू से राजौरी पहुंचे जत्थे में 2,500 से ज्यादा तीर्थयात्री शामिल थे।यह इस सीजन का सबसे बड़ा जत्था है। खास बात यह है कि पिछले कई सालों में भी इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ यात्रा में शामिल नहीं हुए थे।

बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा में शामिल गुजरात, सौराष्ट्र और ओडिशा के श्रद्धालु शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से राजौरी पहुंचे। राजौरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षा के साथ पुंछ के लिए रवाना किया गया।

राजौरी में स्थानीय यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उनके पूरे सफ़र के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बाबा बुड्ढा अमरनाथ की सालाना यात्रा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। यह यात्रा रक्षाबंधन के त्योहार तक जारी रहेगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *