Jammu Kashmir: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम वाले गार्डन का किया उद्घाटन

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पोलो व्यू के पास ‘वेस्ट टू वंडर’ (कचरे से बनी अद्भुत चीज़ें) फूलों के बगीचे का उद्घाटन किया। उन्होंने तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच बेकार चीजों का दोबारा इस्तेमाल करने और हरियाली वाली जगहों को बचाने की जरूरत पर जोर दिया।

उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल दिखाती है कि कैसे कचरे का इस्तेमाल करके सार्वजनिक जगहों को रचनात्मक तरीके से बेहतर बनाया जा सकता है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अगर आप यहां घूमेंगे और देखेंगे, तो आपको ऐसी अनोखी चीजें दिखेंगी जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका इस्तेमाल किसी पार्क में हो सकता है; कहीं ट्रैक्टर, स्कूटर, पुरानी जीप, एंबेसडर कार और यहां तक कि पुराने रेफ्रिजरेटर का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसके अंदर पौधे उगाकर उसे सजाया गया है।”

उन्होंने कहा कि फ्लोरीकल्चर विभाग का जनता के लिए मुख्य संदेश ये है कि घर की बेकार चीजों को फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें। उन्होंने कहा, “आजकल, जैसा कि हम सबने देखा है, हमारे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) और प्लास्टिक कचरे का निपटान बहुत बड़ी समस्या बन गए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *