Jammu Kashmir: बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए सालाना यात्रा शुरू, सुरक्षा के भारी बंदोबस्त

Jammu Kashmir:  जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के प्राचीन बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सालाना तीर्थयात्रा शुरू हुई। जिला प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित तीर्थयात्रा के लिए विस्तृत इंतजाम किए गए हैं।

राजौरी बेस कैंप में, धार्मिक प्रमुख स्वामी श्री विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज ने खास पूजा की। उन्होंने कहा कि बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में पूजा करना एक करोड़ शिवलिंगों की पूजा करने के बराबर है। उन्होंने यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की।

माना जाता है कि समुद्र तल से लगभग 4,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में सफेद पत्थर का शिवलिंग खुद प्रकट हुआ था।

श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पहले, ऋषि पुलस्त्य के नाम पर रखी गई पास स्थि पुलस्त्य नदी में डुबकी लगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *