Rain Alert: अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना, रेड अलर्ट जारी

Rain Alert: मौसम विभाग ने ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसकी वजह तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही मयूरभंज और क्योंझर में अगले 24 घंटों के लिए रेड एलर्ट जारी किया है। इसके बाद मौसम प्रणाली के कमजोर पड़ने की उम्मीद है, लेकिन राज्य भर में बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने 19 से 23 अगस्त के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *