Jammu Kashmir: 18 अगस्त से घाटी में भारी बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर

Jammu Kashmir: उत्तर भारत में मानसून अब भी सक्रिय है। इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी है, जहां आने वाले समय में रिमझिम या मूसलाधार बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस इलाके में मानसून की गतिविधि तेज हो सकती है। जम्मू डिवीजन में मंगलवार शाम से अगले 36 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान इलाके के ज्यादातर हिस्सों में 150 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इससे कश्मीर घाटी में भी तापमान गिरने के आसार हैं। जुलाई में जम्मू-कश्मीर में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में आठ महीने से चल रही सामान्य से कम बारिश का दौर खत्म हुआ।

लगभग पूरी कश्मीर घाटी में जुलाई में अच्छी बारिश हुई, शोपियां को छोड़कर कश्मीर के सभी जिलों में इस महीने सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *