Jannat 3: फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद विशेष भट्ट और उनकी टीम बेहद खुश हैं। इस सफलता को देखते हुए मेकर्स ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘जन्नत’ का तीसरा भाग बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। निर्माता ने हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट की तरफ इशारा किया है।
फिल्म निर्माता विशेष भट्ट ने अपनी फिल्मों के सीक्वल पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘इन फिल्मों को खरीदने के लिए बाजार में कोई नहीं आया। हमने इसमें अपना पैसा लगाया। हां, फिल्म तैयार होने पर बाजार में हलचल मच गई।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर सीक्वल को सिर्फ व्यावसायिक लाभ के लिए बनाया गया होता, तो वितरक बहुत पहले ही दिलचस्पी दिखाने लगते।