Jammu-Kashmir: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, सेना ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास बसे आखिरी सीमावर्ती गांवों में से एक में 120 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ये कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित किया गया। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया गया।
तिरंगे को राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति के प्रतीक के तौर पर गुरेज के लोगों को समर्पित किया गया। ये समारोह एलओसी के पास आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
इस बीच, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुरक्षा व्यवस्था को हाई एलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी है। शांतिपूर्ण ढंग से समारोह संपन्न करने के लिए संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।