Strait of Hormuz: नाकेबंदी से अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण मिलता है, बोले राष्ट्रपति ट्रंप

Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा कि नाकेबंदी की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का नियंत्रण है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरी तरह से नियंत्रण का दावा करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि हम इसे अपने पास ही रखेंगे!”

ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी के बारे में था। युद्ध से पहले दुनिया के कुल तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता था, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के जहाजों पर हमलों के कारण ये रास्ता दूसरे जहाजों के लिए बंद है।

नाकेबंदी और अमेरिकी नियंत्रण के बावजूद ये हमले जारी रहे हैं। ईरान ने कहा है कि ये रास्ता तभी खुलेगा जब अमेरिका उसकी मांगों को मानेगा, जिसमें नाकेबंदी हटाना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *