Bihar: बिहार के बेगुसराय का अस्पताल सुर्खियों में है, क्योंकि यहां प्लास्टर न होने की वजह से एक व्यक्ति की टूटी हुई हड्डी का इलाज करने के लिए उसके पैर पर गत्ते का टुकड़ा बांध दिया गया।
बेगूसराय के सरकारी अस्पताल में दुर्घटना में घायल व्यक्ति, जिसका पैर टूट गया था, के इलाज के लिए न तो प्लास्टर था और न ही कोई सही मेडिकल स्प्लिंट। उन्होंने बस इतना ही किया कि एक गत्ते से कुछ टुकड़े निकाले और उसे स्प्लिंट की तरह इस्तेमाल किया।
मंझौल सब-डिविजनल अस्पताल तब सवालों के घेरे में आ गया जब इस मरीज का वीडियो वायरल हो गया। यहां से मरीज के पैर पर गत्ते के टुकड़े बांधकर, उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया।