Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना के घर किलकारी गूंजी है। आज 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन अभिनेत्री मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने एक संयुक्त सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है।
कपल ने कहा- ‘नन्हे मेहमान, तुम्हारा स्वागत है’
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए कपल ने लिखा है, ‘हमारा बेटा आ गया है। गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन बेटे का जन्म हुआ है। हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे साथ है। 29 जुलाई 2026। हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे मेहमान’।
सितारों ने दी बधाई
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर खुशियों की दस्तक हुई है। कपल ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की, फैंस बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ कई चर्चित सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है और नन्हे मेहमान को आशीर्वाद दे रहे हैं। विक्रांत मैसी ने लिखा है, ‘बहुत बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर कृपा बनाए रखें’। स्मृति ईरानी ने लिखा है, ‘दिल से शुभकामनाएं’। इनके अलावा मुकेश छाबड़ा, दीया मिर्जा, मलाइका अरोड़ा, वामिका गब्बी, सोनू सूद, भारती सिंह और महीप कपूर समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी बधाई दी है।