Ayodhya: अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.. SIT के गठन को लेकर SC निर्देश दे सकती

Ayodhya:  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद सभी आठ आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से आरोपियों को कोर्ट के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर किए जाने की संभावना है। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के समक्ष यह पेशी होगी।

योगी सरकार ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रियों के लिए यूपीएसआरटीसी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साथ ही इस दौरान निगरानी के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

प्रदेश में चीनी मांझे से हो रही मौतों व लोगों के घायल होने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सोमवार को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ के समक्ष यह मामला 27 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। इससे पहले कोर्ट ने चीनी मांझे की ऑनलाइन उपलब्धता रोकने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए जवाब पर याचिकाकर्ता को अपना पक्ष पेश करने के लिए समय भी दिया था। वर्ष 2018 में स्थानीय अधिवक्ता ने यह जनहित याचिका दाखिल की थी। इसमें जानलेवा चीनी मांझे पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *