Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार, 25 जुलाई को घोषणा की कि पिछले 10 दिनों में हुई घटनाओं से उन्हें दुख हुआ है, जिसके कारण जनता और राजनीतिक दबाव बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दिया है। उनके इस्तीफे पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।
धर्मेंद्र प्रधान का यह इस्तीफा सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। छात्र जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा सहित प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग की थी।
प्रकाश राज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी का इजहार करते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा ‘मेरे प्यारे कॉकरोचेस, सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने युवाओं का साथ दिया। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं।’
प्रियंका ने दी प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तेफे पर प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट्स में ताली बजाने, लाल दिल और हाथ ऊपर उठाने वाले इमोजी पोस्ट किए। इससे ऐसा लगा कि वह उस मैसेज का समर्थन कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा ‘एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत छात्रों के कई दिनों तक प्रदर्शन करने के बाद आखिकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।’