PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात 24 घंटे के भीतर दूसरी बार इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, इससे पहले पेपर लीक रोकने के उपायों पर उनकी आधी रात को अपलोड की गई रील को 30.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। इसने इंस्टाग्राम पर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की ओर से मिले जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, धन्यवाद, मित्रों। कल रात मुझे आपसे मिलने का मौका मिला। वीडियो पर मिले आपके अच्छे जवाब और सकारात्मक सुझावों के लिए आपका धन्यवाद। उन्होंने कहा, सभी का धन्यवाद। आपका स्नेह मुझे आगे भी प्रेरित करता रहेगा और हमारे बीच का रिश्ता और मजबूत होगा।
PM Shri @narendramodi thanked India’s youth for the response and suggestions following his video and expressed his gratitude for the overwhelming support.
Watch ⬇️ pic.twitter.com/Y2q35aRNdP
— BJP (@BJP4India) July 24, 2026