Alam Badi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है, समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे आजमी ने अपने गृह जनपद आजमगढ़ में अंतिम सांस ली।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद!
दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/RFnjvVMoyf
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 23, 2026