CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन देर रात अचानक हिंसक हो गया। दिनभर शांतिपूर्ण माहौल के बाद देर रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी भिड़ंत हुई। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
झड़प के दौरान 2 एसीपी और 2 इंस्पेक्टर के घायल होने की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को गंभीर चोट आई है। RML अस्पताल के मुताबिक, उनके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। फिलहाल ACP विवेक भगत का इलाज AIIMS में चल रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। झड़प के बाद जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया।
पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
घायल पुलिसकर्मी का उपचार
फिलहाल पुलिस हालात को सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।