Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के आंदोलन को लेकर राहुल गांधी पर लगाया आरोप

Dharmendra Pradhan:  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा कि संसद के मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस छात्रों का इस्तेमाल राजनीतिक औजार के रूप में कर रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर आम जनता को असुविधा पहुंचाई और सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी अनदेखी की। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही NEET समेत छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संसद में व्यापक चर्चा के लिए अपनी तत्परता जता चुकी थी, लेकिन कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक प्रदर्शन को प्राथमिकता दी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक टकराव पैदा करना और सुर्खियां बटोरना है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार NEET पर चर्चा करने और युवाओं की हर वास्तविक चिंता का संसद में जवाब देने के लिए 100 प्रतिशत प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के छात्र राजनीतिक अभियान का हिस्सा बनने के नहीं, बल्कि समाधान, निश्चितता और जिम्मेदार नेतृत्व के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जवाब, सुधार और जवाबदेही देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *