Uttarakhand: रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन की कार्रवाई, खाई में गिरी कार से चारों लोगों का रेस्क्यू

Uttarakhand:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में रेड अलर्ट के दौरान जनपद का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। जिला आपदा कंट्रोल रूम द्वारा 24×7 सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आपात सूचना पर संबंधित विभागों को तत्काल सक्रिय करते हुए राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बीती रात डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत छोटी पुलिया (बस्तिया के समीप) एक कार ( वाहन-DL12 DA 1423) अनियंत्रित होकर लगभग 5 से 10 फीट गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में चार व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम ने तत्काल कोतवाली टनकपुर पुलिस, फायर स्टेशन टनकपुर, एसडीआरएफ तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को घटनास्थल के लिए रवाना किया। सभी एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ बिना विलंब राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस व SDRF की संयुक्त टीम ने त्वरित एवं प्रभावी रेस्क्यू अभियान चलाते हुए वाहन में सवार सभी चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके उपरांत उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

जिलाधिकारी ने बताया कि रेड अलर्ट के दृष्टिगत जनपद का समस्त आपदा प्रबंधन तंत्र पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय है। जिला आपदा कंट्रोल रूम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *