Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थी। रोहित पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे थे जिससे वनडे विश्व कप 2027 को लेकर उनका दावा कमजोर नजर आ रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जब रोहित बल्लेबाजी के लिए उतरे तो शुभमन गिल के साथ उन्होंने धीमी शुरुआत की। लेकिन क्रीज पर टिकने के बाद वह पुरानी लय में नजर आए और उनके बल्ले से शानदार शतक निकला।
रोहित के इस शतक पर लॉर्ड्स का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारतीय ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी ने खड़े होकर इस ऐतिहासिक पारी की सराहना की। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बालकनी से तालियां बजाकर कप्तान का हौसला बढ़ाया, ड्स पर मौजूद उनकी पत्नी रितिका भावुक हो गईं। रितिका अपने आंसूओं को नहीं रोक सकीं। रितिका की आंखों से निकले ये आंसू खुशी और राहत के थे जिसने करोड़ों फैंस को भावुक कर दिया।