Lucknow: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, बिहार के राजनीतिक दलों की यूपी में एंट्री

Lucknow: चुनाव में उतरने से किस पार्टी को कितना नुकसान होगा फिलहाल यह आने वाला व्यक्ति बताया लेकिन अभी सभी पार्टियों दावा कर रही हैं कि इन बिहार के इन राजनीतिक दलों के यूपी के विधानसभा चुनाव 2027 में आने से कोई नुकसान नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आकर विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों की बैठक भी की और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी दिया हालांकि केंद्र सरकार में चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री हैं और एनडीए के घटक दल।

लखनऊ में बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जेडीयू के यूपी प्रभारी श्रवण कुमार सहकारिता मैं पार्टी पदाधिकारी के साथ बड़ी बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्षों के साथ बड़ी बैठक की है… मंत्री श्रवण कुमार ने कहा उत्तर प्रदेश में जेडीयू संगठन को मजबूत करेंगे और जिन सीटों पर पार्टी की मजबूत पकड़ होगी उन सीटों पर 2027 विधानसभा चुनाव में जेडीयू अपने प्रत्याशी चुनाव में उतरेगी। फिलहाल वर्तमान में जेडीयू भी भाजपा का सहयोगी दल है अब इन दोनों दलों के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आने से विपक्ष कमजोर होगा या फिर भाजपा का ही वोट काटकर नुकसान करेंगे फिलहाल यह आने वाले विधानसभा चुनाव का परिणाम ही बताएगा.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सीपी राय ने कहा बिहार की यह दोनों छोटे दल हैं और भाजपा की सभी सहयोगी दल भी हैं उत्तर प्रदेश में इन दलों के आने से भाजपा का नुकसान होगा इन दलों के आने से कांग्रेस को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने वाला है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आजम खान ने बिहार के राजनीतिक दलों की यूपी में एंट्री को लेकर कहा समाजवादी पार्टी पीडीए की पार्टी है… और पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ में है, बिहार के राजनीतिक दल यूपी में भाजपा का ही नुकसान करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *